उत्तराखंड

Uttarakhand BJP: प्रदेश की चार अभेद्य सीटों पर भाजपा ने उतारे कोर कमेटी के सदस्य, शुरू हुआ सूक्ष्म प्रबंधन

राज्य के 26 साल के इतिहास में कांग्रेस के 10 साल छोड़ दें तो 16 साल भाजपा ने राज किया। फिलहाल लगातार दूसरी बार सत्तानशीं भाजपा के लिए राज्य की चार ऐसी सीटें हैं, जिन्हें पार्टी की रीति, नीति कभी जीत में नहीं बदल पाई। इस बार पहले से ही यहां भाजपा ने जाल बिछा दिया है।

चारों सीटों पर प्रदेश कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों को भेज दिया गया है। माइक्रो मैनेजमेंट (सूक्ष्म प्रबंधन) तेज कर दिया है। चकराता, पिरान कलियर, मंगलौर, धारचूला में जीत के लिए इस बार संगठन खास तवज्जो दे रहा है।

एक ओर जहां सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं तो दूसरी ओर जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर भी अंदरूनी सर्वे और सभी समीकरणों को देखा जा रहा है। प्रदेश में लगातार तीसरी जीत की खुशी को संगठन इन चार सीटों पर जीत के साथ दोगुना करना चाहता है। इसके अलावा तीन ऐसी भी सीटें हैं, जहां भाजपा जीत को तरस रही है।

Related Articles

Back to top button